A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET SS 2025 परीक्षा हुई स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

NEET SS 2025 परीक्षा हुई स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

NEET SS 2025 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। 7 और 8 नवंबर को होने वाले परीक्षा अब कब आयोजित होगी, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड यानी NBEMS ने NEET SS 2025 परीक्षा स्थगित कर दी हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, नीट एसएस परीक्षा अब 26 और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि पहले नीट एसएस परीक्षा का आयोजन 7 और 8 नवंबर 2025 को होना था। नोटिस में लिखा है कि नीट एसएस 2025 का सूचना बुलेटिन एनबीईएमएस वेबसाइट पर जल्द अधिसूचित किया जाएगा।

जारी किए गए नोटिस में लिखा है, "नीट-एसएस 2025, जो पहले 7 और 8 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, अब 26 और 27 जिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसे एनएमसी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त है। अतः , एनबीईएमएस के दिनांक 16.10.2025 के नोटिस के माध्यम से अधिसूचित नीट-एसएस 2025 के आयोजन की तिथियों को तदनुसार पढ़ा जाना चाहिए।"

नोटिस को कैस करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'Public notice' सेक्शन पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

एग्जाम पैटर्न

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिन्हें 2 ½ घंटे (150 मिनट) की अवधि में हल करना होगा। इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा। बिना हल किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

Latest Education News