A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जल्दी करें! NEET UG 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब

जल्दी करें! NEET UG 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब

NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को 6 अप्रैल 2023 बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी 6 अप्रैल तक NTA आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

NEET UG 2023: मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेटस् के लिए एक बड़ी खबर है। नीट यूजी के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को 6 अप्रैल 2023 बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी 6 अप्रैल तक NTA आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in  पर जाकर  अप्लाई कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क
इस बार सभी उम्मीदवारों के लिए NEET का आवेदन शुल्क बढ़ गया है। सामान्य उम्मीदवारों को अब परीक्षा में शामिल होने के लिए ₹1,700 का भुगतान करना होगा। सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,600 रुपये है, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 900 रुपये है। वहीं, भारत के बाहर के सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क ₹9,500 है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर, कैंडिडेट एक्टिविटी टैब के तहत NEET UG एप्लिकेशन लिंक खोलें।
  • फिर रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
  • कैंडिडेट्स अब अपना आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर दें।
  • आखिरी में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- बाइक के बंद होने के बाद क्यों आती है टिक-टिक की आवज? जानें इसकी वजह 

Latest Education News