A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. इन तारीखों पर होगी RRB पैरामेडिकल 2025 की परीक्षा? जानें क्या है एग्जाम पैटर्न

इन तारीखों पर होगी RRB पैरामेडिकल 2025 की परीक्षा? जानें क्या है एग्जाम पैटर्न

RRB पैरामेडिकल 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के माध्यम से इसके एग्जाम पैटर्न को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

RRB Paramedical 2025: अगर आप भी RRB पैरामेडिकल 2025 की परीक्षा में शामिल होते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से RRB पैरामेडिकल 2025 परीक्षा की तिथियों को जारी किया जा चुका है। पैरामेडिकल के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथियों की सूचना देख सकते हैं। लेकिन क्या आप इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

RRB Paramedical 2025: एग्जाम पैटर्न 

सिंगल स्टेज सीबीटी के लिए प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 90 मिनट की अवधि होगी और स्क्राइब सुविधा का लाभ उठाने वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट की अवधि होगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की खंडवार संख्या में शामिल हैं: व्यावसायिक क्षमता, सामान्य जागरूकता, सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य विज्ञान। 

RRB Paramedical 2025: नेगेटिव मार्किंग?

अधिकतर उम्मीदवारों के मन में निगेटिव मार्किंग को लेकर भी होगा, कि होगी या नहीं। तो बता दें इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन यानी निगेटिव मार्किंग का उपयोग किया जाएगा। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से 1/3 अंक काटे जाएंगे।

आरआरबी ने कहा कि परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट लाना होगा। आरआरबी, 1376 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चला रहे हैं। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: स्क्रूटनी करने के लिए आवेदन करने की यह है अंतिम तारीख, जानें कैसे करें अप्लाई

Latest Education News