UP TET Examination 2021: उत्तर प्रदेश में TET परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित, कोरोना को देखते हुए सरकार का कदम
उत्तर प्रदेश में TET परीक्षा (UPTET) का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार और बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। मंगलवार को इसको लेकर आयोग की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गई है।
