A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSC ESE मुख्य परीक्षा की तारीख जारी, जानें लें एग्जाम पैटर्न

UPSC ESE मुख्य परीक्षा की तारीख जारी, जानें लें एग्जाम पैटर्न

UPSC ESE प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। UPSC ने ESE मुख्य परीक्षा की तारीख को घोषित कर दिया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा कब आयोजित होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

UPSC ESE मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC ESE मुख्य परीक्षा 2026 का टाइमटेबल जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, ESE मुख्य परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी: पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर UPSC ESE मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डिटेल्ड शेड्यूल के लिए सीधा लिंक 

एग्जाम पैटर्न 

इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य/चरण-II) परीक्षा में इंजीनियरिंग विषय के दो पारंपरिक प्रकार के पेपर होंगे, जिनमें से प्रत्येक की अवधि तीन घंटे और अधिकतम अंक 600 (प्रत्येक पेपर में 300 अंक) होंगे।

आगे की प्रोसेस 

जो उम्मीदवार चरण-I: इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक/चरण-I) और चरण-II: इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य/चरण-II) परीक्षा में आयोग द्वारा अपने विवेक से निर्धारित न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चरण-III (व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 फरवरी, 2026 को घोषित किया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News