1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूपी में UPSSSC का PET एग्जाम शुरू, 60 शहरों में बनाए गए 1372 सेंटर, रखी जा रही कड़ी निगरानी

यूपी में UPSSSC का PET एग्जाम शुरू, 60 शहरों में बनाए गए 1372 सेंटर, रखी जा रही कड़ी निगरानी

यूपी में UPSSSC के PET की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। यूपी के 60 शहरों में परीक्षा के लिए 1372 सेंटर बनाए गए हैं, जहां तीन दिन में छह पालियों के तहत परीक्षा आयोजित की जानी है।

UPSSSC का PET एग्जाम शुरू।- India TV Hindi
Image Source : PTI UPSSSC का PET एग्जाम शुरू।

उत्तर प्रदेश में जारी UPSSSC Preliminary Eligibility Test की परीक्षा जारी है। राज्य के 60 शहरों में UP PET 2026 की परीक्षा हो रही है। एग्जाम के लिए पूरे प्रदेश में 1372 सेंटर्स बनाए गए हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रदेश के 35 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। आज परीक्षा का पहला दिन है। यह परीक्षा तीन दिन में छह अलग-अलग पालियों में आयोजित की जानी है।

तीन दिन परीक्षा

  • पहला दिन - 25 अक्टूबर (आज)
  • दूसरा दिन -  (30 अक्टूबर)
  • तीसरा दिन- 1 नवंबर 

कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा

लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक, कानपुर से लेकर मुरादाबाद तक, गोरखपुर से लेकर अलीगढ़ तक हर एग्जामिनेशन सेंटर पर परीक्षा को फुल प्रूफ बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। हर सेंटर के बाहर अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। एग्जामिनेशन सेंटर के अंदर पेन, आधार कार्ड और एडमिट कार्ड के अलावा किसी भी चीज को लेकर जाने पर पाबंदी है। बैग, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच को रखने के लिए अलग से लॉकर बनाए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए CCTV से निगरानी की जा रही है। एग्जाम देने आए हर अभ्यर्थी की सघन चेकिंग की जा रही है। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की जा रही है। हर सेंटर्स पर सुरक्षाकर्मियों के साथ मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। 

क्या-क्या बैन?

  • मोबाइल फोन 
  • पेन ड्राइव 
  • स्मार्ट वॉच 
  • हेडफोन 
  • ब्लूटूथ
  • कैलकुलेटर
  • ज्वेलरी
  • कैमरा 
  • पर्स 

समय से पहुंचे अभ्यर्थी

आज पहली पाली की परीक्षा अब से थोड़ी देर पहले खत्म हुई। अब दूसरी पाली के एग्जाम के लिए छात्र अलग-अलग शहरों में अपने सेंटर्स पर पहुंचने लगे हैं। दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 3 बजे शुरू होगा जो 5 बजे तक चलेगा। आज के बाद दूसरे दिन की परीक्षा 30 अक्टूबर को फिर तीसरे दिन की परीक्षा 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से दो घंटे पहले केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचने की सलाह दी है। आज सुबह परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए गए। ऐसे में कुछ अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनकी परीक्षा 5 मिनट लेट होने की वजह से परीक्षा छूट गई।

दो पालियों में परीक्षा

  • पहली पाली- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी पाली- दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

यह भी पढ़ें-

UP TGT भर्ती का विज्ञापन जारी, 17,735 पदों का ऐलान, यहां जानें आवेदन करने और परीक्षा की तारीख

Latest Education News