A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPTET 2026 के लिए कल से शुरू होगा एप्लीकेशन प्रोसेस, जान लें कहां और कैसे कर सकेंगे आवेदन

UPTET 2026 के लिए कल से शुरू होगा एप्लीकेशन प्रोसेस, जान लें कहां और कैसे कर सकेंगे आवेदन

UPTET 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस कल से शुरू होना है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार कहां और कैसे अप्लाई कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

UPTET 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 27 मार्च 2026 से शुरू होनी है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। शुरू होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। 

UPTET 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर यूपीटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क 

UPTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/EWS/OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के परीक्षा शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। SC/ST श्रेणी के लिए, पेपर I और II का आवेदन शुल्क 500 रुपये है, और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹300/- का भुगतान करना होगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कब होगी परीक्षा? 

UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में पेपर I और II, दोनों में 150 MCQ शामिल होंगे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक को होगा और कुल 150 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट की होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Latest Education News