1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. उत्तर प्रदेश में ये अहम परीक्षा हो गई स्थगित, 15 व 16 अक्टूबर को होना था एग्जाम

उत्तर प्रदेश में ये अहम परीक्षा हो गई स्थगित, 15 व 16 अक्टूबर को होना था एग्जाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पीजीटी भर्ती लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

up pgt exam postponed- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आयोग की ओर से आयोजित होने वाली 'पीजीटी भर्ती लिखित परीक्षा' स्थगित कर दी गई है। आपको बता दें कि विज्ञापन संख्या 2/ 2022 के अनुसार प्रवक्ता पीजीटी लिखित परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित थी। आयोग की ओर से  प्रेस नोट जारी करके परीक्षा को स्थगित किए जाने के बारे में जानकारी दी गई है।

क्यों स्थगित की गई परीक्षा?

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए पीजीटी भर्ती लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा की अगली तिथि बाद में जारी की जाएगी। आयोग के उप सचिव ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी दी है।

आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में लिखा गया है- "एतद्वारा सभी सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या-02/2022 प्रवक्ता (पी०जी०टी०) की दिनांक 15 व 16 अक्टूबर 2025 को निर्धारित लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। परीक्षा तिथि की सूचना पृथक से दी जायेगी।"

Image Source : Reporterआयोग की ओर से जारी किया गया नोटिस।

पहले भी रद्द हुई थी परीक्षा

दरअसल, उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता के सैकड़ों पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए पीजीटी परीक्षा का आयोजन किया जाना था। हालांकि, ये परीक्षा अब स्थगित हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पीजीटी परीक्षा को पहले भी रद्द किया जा चुका है। पहले स्थगित किए जाने के बाद पीजीटी परीक्षा की तारीख  15 व 16 अक्तूबर तय की गई थी। हालांकि, अब इस तारीख पर भी परीक्षा नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- RBI ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद करीब, जल्द कर दें अप्लाई

दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल समिति ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ लें डिटेल्स

 

Latest Education News