WBJEEB JECA 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) प्रोग्राम में एडमिशन हेतु JECA 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से JECA 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर एग्जामिनेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार JECA पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।
WBJEEB JECA 2026 के लिए आवेदन हेतु डायरेक्ट लिंक
WB बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि एक बार नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मूल निवास और जन्म तिथि से संबंधित जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दी जाती है, तो किसी भी परिस्थिति में इस जानकारी को बदला/संशोधित/एडिट नहीं किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।वहीं, थर्ड जेंडर, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
कब होगी परीक्षा और क्या है एग्जाम पैटर्न
कॉलेज एंट्रेंस टेस्ट JECA 2026, 14 जून को एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। JECA 2026 के प्रश्न पत्र में मल्टीपल-चॉइस प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनके साथ चार उत्तर विकल्प दिए जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और प्रश्न पत्र की भाषा अंग्रेजी होगी।
मार्किंग स्कीम के अनुसार, कैंडिडेट्स को हर सही जवाब के लिए एक मार्क दिया जाएगा, जबकि हर गलत जवाब के लिए 1/4 मार्क काटे जाएंगे। बिना जवाब वाले सवालों के लिए कोई मार्क नहीं दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें-
CRPF में निकली बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? जानें
Latest Education News