यूजीसी नेट जून रिजल्ट का इतंजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट जून रिजल्ट घोषित कर देगी। जो उम्मीदवार इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. लगातार चेक करते रहें। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कभी ये रिजल्ट जारी हो सकती है। हालांकि अभी इस रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। जारी होने के बाद उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य डिटेल के साथ लॉगिन करना होगा।
कब जारी हुए थे आंसर-की
यूजीसी नेट जून 2024 रीशेड्यूल्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 11 सितंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 14 सितंबर तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किए जाएंगे। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि टेस्टिंग एजेंसी रिजल्ट के साथ यूजीसी नेट जून 2024 आंसर-की भी जारी करेगी।
कब हुई थी परीक्षा?
इस साल, यूजीसी-नेट जून 2024 (रीशेड्यूल्ड) परीक्षा 27, 28, 29 और 30 अगस्त 2024 और 02, 03, 04 और 05 सितंबर 2024 को देश भर में आयोजित की गई थी ताकि देश की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ के साथ-साथ ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर’ के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता तय की जा सके।
UGC NET June result 2024: ऐसे करें डाउनलोड?
सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
फिर होमपेज पर 'UGC NET जून परिणाम 2024' के लिंक पर जाएँ
यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा
लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें
UGC NET जून परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
भविष्य के संदर्भ के लिए UGC NET जून परिणाम 2024 को डाउनलोड करें और सहेजें
UGC NET June result 2024: क्वालिफाइंग मार्क्स
विचार किए जाने के लिए, उम्मीदवार को दोनों पेपरों में उपस्थित होना चाहिए और सामान्य (अनारक्षित)/सामान्य-ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपरों में कम से कम 40% कुल अंक प्राप्त करने चाहिए और आरक्षित श्रेणियों (अर्थात, एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर से संबंधित), पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर) से संबंधित सभी उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपरों में कम से कम 35% कुल नंबर हासिल करने चाहिए।
UGC NET June result 2024: मार्किंग स्कीम क्या है?
हर सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को दो नंबर मिलेंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।
ये भी पढ़ें:
CBSE ने कक्षा 9वीं और 11वीं को लेकर स्कूलों को दिए खास निर्देश, देरी न करने का भी किया आग्रह
Latest Education News