A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG 2025 के आवेदन में किन फील्ड्स में नहीं कर सकते सुधार, खुल गई करेक्शन विंडो

CUET PG 2025 के आवेदन में किन फील्ड्स में नहीं कर सकते सुधार, खुल गई करेक्शन विंडो

CUET PG 2025 के आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि उम्मीदवार अपने आवेदन में किन फील्ड्स में करेक्शन कर सकते हैं और किन फील्ड्स में नहीं।

CUET PG 2025 के आवेदन में सुधार के लिए खुली करेक्शन विंडो (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : PEXELS CUET PG 2025 के आवेदन में सुधार के लिए खुली करेक्शन विंडो (सांकेतिक फोटो)

CUET PG 2025 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है उन सभी के लिए एक खबर है। इसके आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है। जो उम्मीदवार अपने CUET PG  2025 के आवेदन में सुधार करने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इच्छुक उम्मीदवार अपने फॉर्म में 12 फरवरी 2025 तक ही करेक्शन कर सकेंगे, जोकि इसके लिओ लास्ट डेट है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन में करेक्शन कर लें।

CUET PG 2025आवेदन में क्या कर सकते हैं एडिट?

  • अभ्यर्थियों को इनमें से किसी एक फ़ील्ड को बदलने की अनुमति होगी - अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम।
  • अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक विवरण बदलने की अनुमति होगी।
  • अभ्यर्थियों को अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति होगी।
  • अभ्यर्थियों को जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप श्रेणी/PwBD-टेस्ट पेपर कोड बदलने की अनुमति होगी।

CUET PG 2025: आवेदन में क्या नहीं कर सकते एडिट? 

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल पता
  • पता (स्थायी और वर्तमान)
  • फोटोग्राफ (छवि अपलोड)
  • हस्ताक्षर (छवि अपलोड)

CUET PG 2025: कैसे करें करेक्शन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, exam.ntaonline.in/CUETPG पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपने जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र में बदलाव करें और उसे सबमिट करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ''चूंकि यह उम्मीदवारों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए एक बार की सुविधा दी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सुधार बहुत सावधानी से करें, क्योंकि उम्मीदवारों को सुधार का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।''

ये भी पढ़ें- NTPC इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती में कितनी मिलेगी सैलरी? जानें डिटेल

Latest Education News