इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने आज GATE 2025 की परीक्षा के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया है। अब जो उम्मीदवार इस बार की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in GATE का टाइमटेबल देख सकते हैं। टाइम टेबल के मुताबिक, GATE 2025 परीक्षा 16 फरवरी में आयोजित किए जाएंगे।
इस दिन होंगे एग्जाम
शेड्यूल में कहा गया कि GATE 2025 परीक्षा की तारीखें 1, 2, 15 और 16 फरवरी हैं। अथॉरिटी सभी 30 पेपरों के लिए GATE परीक्षा शिफ्ट-वार आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा देते समय GATE 2025 परीक्षा टाइम टेबल का पालन करना होगा। GATE परीक्षा के पूरे शेड्यूल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2 शिफ्ट में होगी परीक्षा
उम्मीदवार इस पेज पर ब्रांचवाइज GATE 2025 परीक्षा टाइम टेबल देख सकते हैं। IIT रुड़की हर परीक्षा के दिन GATE एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित करेगा। अथॉरिटी GATE 2025 एडमिट कार्ड पर परीक्षा तारीख और समय भी बताएगी। ऐसे में उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार करें।
GATE 2025 में 30 पेपर होंगे, जिसमें परीक्षाएं हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहला सेशन सुबह 9 बजे शुरू होगा, जिसकी रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे करनी होगी, जबकि दूसरा सेशन दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जिसका रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे है।
GATE 2025: सब्जेक्टवाइज शेड्यूल
9:30 am to 12:30 pm (Forenoon Session - FN): CS1, AG और MA
2:30 pm to 5:30 pm (Afternoon Session - AN): CS2, NM, MT, TF और IN
9:30 am to 12:30 pm (Forenoon Session - FN): ME, PE और AR
2:30 pm 5:30 pm (Afternoon Session - AN): EE
9:30 am to 12:30 pm (Forenoon Session - FN): CY, AE, DA, ES, PI
2:30 pm to 5:30 pm (Afternoon Session - AN): EC, GE, XH, BM, EY
9:30 am to 12:30 pm (Forenoon Session - FN): CE1, GG, CH, PH, BT
2:30 pm to 5:30 pm (Afternoon Session - AN): CE2, ST, XE, XL, MN
Latest Education News