GATE 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) आंसर-की 2026 को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को ऑफिशियल वेबसाइट- gate2026.iitg.ac.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट - gate2026.iitg.ac.in पर जाकर GATE परीक्षा की आंसर-की को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। GATE आंसर-की को चेक करने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल (एनरोलमेंट ID या ईमेल एड्रेस और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। बता दें कि GATE परीक्षा को 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित किया गया था।
GATE 2026 आंसर-की को कैसे करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट ले लें।
GATE 2026 आंसर-की को चेक करने के लिए सीधा लिंक
ऑब्जेक्शन विंडो
- आंसर-की जारी होने के साथ ही इसके खिलाफ चैलेंज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी एक्टिवेट कर दी गई है। जिन कैंडिडेट्स को किसी भी आंसर में कोई गड़बड़ी मिलती है और आपत्ति उठाना चाहते हैं तो वे तय समय के अंदर ऑफिशियल पोर्टल पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।
- हर वैलिड चैलेंज की सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा जांच की जाएगी। इन ऑब्जेक्शन को रिव्यू करने के बाद ही इंस्टीट्यूट फाइनल आंसर की पब्लिश करेगा। रिजल्ट पूरी तरह से उसी फाइनल वर्जन पर आधारित होगा।
GATE भारत में टेक्निकल पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कैंडिडेट की अलग-अलग अंडरग्रेजुएट सब्जेक्ट की समझ को असेस करता है। यह IITs, NITs, और IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech, M.E. जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम और डायरेक्ट PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक गेटवे के रूप में काम करता है। इसके अलावा, कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) रिक्रूटमेंट के लिए GATE स्कोर का इस्तेमाल करते हैं।
Latest Education News