A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज जारी होगा GATE 2026 का रिजल्ट, gate2026.iitg.ac.in पर इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

आज जारी होगा GATE 2026 का रिजल्ट, gate2026.iitg.ac.in पर इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी कर सकता है। जारी होने पर उम्मीदवार परिणाम को कैसे चेक कर सकेंगे? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

GATE 2026 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, GATE 2026 के परिणाम को आज यानी 19 मार्च को जारी किया जाना है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। हालांकि, रिजल्ट को किस टाइम जारी किया जाएगा, ऐसी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे चेक कर सकेंगे Gate 2026 का रिजल्ट? 

  • रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को गेट 2026 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल्स को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि GATE 2026 की फाइनल आंसर-की जारी हो चुकी है। इसकी प्रोविजनल आंसर-की को पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को मौका भी दिया गया था। हर वैलिड चैलेंज की सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा जांच की जाएगी। इन ऑब्जेक्शन को रिव्यू करने के बाद ही इंस्टीट्यूट की ओर से फाइनल आंसर-की को जारी किया जाएगा। रिजल्ट पूरी तरह से उसी फाइनल वर्जन पर आधारित होगा। बता दें कि GATE परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को किया गया था।

GATE भारत में टेक्निकल पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कैंडिडेट की अलग-अलग अंडरग्रेजुएट सब्जेक्ट की समझ को असेस करता है। यह IITs, NITs, और IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech, M.E. जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम और डायरेक्ट PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक गेटवे के रूप में काम करता है।

Latest Education News