GATE COAP 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार खबर है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 26 मार्च से शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण को जानेंगे।
क्या है एलिजिबिलिटी?
जिन उम्मीदवारों ने GATE 2026, GATE 2025, या GATE 2024 क्वालिफ़ाई किया है, वे COAP 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए आवेदकों का भारतीय नागरिक होना भी जरूरी है। यदि किसी उम्मीदवार के पास एक से ज्यादा वैध GATE स्कोरकार्ड हैं, तो आवेदन फॉर्म भरते समय उन्हें अधिक स्कोर या बेहतर रैंक वाले स्कोरकार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए।
GATE COAP 2026: जरूरी तारीखें
- आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, COAP 2026 का पहला राउंड 11 मई 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगा और 13 मई, 2026 को सुबह 9 बजे तक जारी रहेगा।
- दूसरा राउंड 17 मई (10:00 AM) से 20 मई (09:00 AM) 2026 तक चलेगा।
- तीसरा राउंड 24 मई (10:00 AM) से 27 मई (09:00 AM) 2026 तक चलेगा।
- चौथा राउंड 31 मई (10:00 AM) से 3 जून (09:00 AM) 2026 तक चलेगा।
- पांचवा राउंड 5 जून (10:00 AM) से 10 जून (09:00 AM) 2026 तक चलेगा।
- छठा राउंड 13 जून (10:00 AM) से 17 जून (09:00 AM) 2026 तक चलेगा।
- सातवां राउंड 20 जून (10:00 AM) से 23 जून (09:00 AM) 2026 तक चलेगा।
- 8वां राउंड 27 जून (10:00 AM) से 1 जुलाई (09:00 AM) 2026 तक चलेगा।
- 9वां राउंड 3 जुलाई (10:00 AM) से 5 जुलाई (09:00 AM) 2026 तक चलेगा।
- फाइनल राउंड (राउंड 10) 8 जून, 2026 को सुबह 10 बजे से 10 जुलाई, 2026 को सुबह 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'Register' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना वैध GATE रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल ID और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब एक पासवर्ड बनाएं और विवरण सबमिट करें।
- इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
- अब COAP फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) डाउनलोड या प्रिंट करें।
डायरेक्ट लिंक
Latest Education News