A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या आपको पता है कि डूबते सूर्य का देश किसे कहा जाता है? यहां जानें ऐसे 10 रोचक सवाल के जवाब

क्या आपको पता है कि डूबते सूर्य का देश किसे कहा जाता है? यहां जानें ऐसे 10 रोचक सवाल के जवाब

जनरल नॉलेज अक्सर लोगों को कुछ नया जानने का मौका देती है। छात्रों के लिए ये जनरल नॉलेज और भी जरूरी हो जाते हैं क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज से सवाल पूछे जाते हैं। आइए ऐसे ही जानते हैं कुछ सवालों के जवाब

GK- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK.COM GK

1. सवाल- किस देश को डूबते सूर्य का देश कहा जाता है?
उत्तर- नार्वे, इस देश को मिड नाइट देश भी कहा जाता है।

2. सवाल- पृथ्वी घूमते हुए क्यों नहीं दिखती है?
जवाब- हम पृथ्वी को घूमते हुए महसूस नहीं कर सकते क्योंकि हम सभी उसी गति से चल रहे हैं। पृथ्वी हर 24 घंटे में एक बार अपनी धुरी पर घूमती है। पृथ्वी के भूमध्य रेखा पर, पृथ्वी की स्पिन की गति लगभग 1,000 मील प्रति घंटा (1,600 किमी प्रति घंटा) है।

3. सवाल- दुनिया का सबसे अजीब शहर कौन सा है?
जवाब- मियाकोजिमा आईलैंड, जापान का एक शहर है, जहां लोग हमेशा गैस मास्क लगा कर रखते हैं। इसका कारण हैं वहां मौजूद सक्रिय ज्वालामुखी, जिसमें से खतरनाक गैस निकलती है और इसी से बचने के लिए लोग गैस मास्क लगाकर रखते हैं।

4.सवाल- क्या उड़ते हवाई जहाज में बैठे लोग भूकंप से बच जाते हैं?
जवाब- इस सवाल का जवाब है हां भूकंप धरती पर आता है और हवाई जहाज आसमान में उड़ रहा है। इसलिए हवाई जहाज में बैठे लोगों को कुछ नहीं होता।

5. सवाल- जब सिलेंडर बाइक पर रखकर भरवाने जाते हैं तो सिलिंडर पर कपड़ा क्यों ढकते हैं?
जवाब- इस सवाल के वैज्ञानिक कारण नहीं है, इसके पीछे सामाजिक कारण है। लोग सोचते हैं कि उनके कपड़े वगैरह गंदें न हो जाएं, इसलिए वे सिलिंडर पर कपड़ा ढक लेते हैं।

6. सवाल- उगते सूर्य का देश किसे कहा जाता है?
जवाब- जापान

7.सवाल- किस देश में आधी रात को चमकता है सूरज?
जवाब- फिनलैंड, यहां गर्मी के दिनों में करीब 73 दिनों तक सूरज का प्रकाश रात को लगातार बना रहता है।

8. सवाल- कौन सा देश स्पेस स्टेशन पर भेजेगा अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री?
जवाब- सऊदी अरब

9. सवाल- भारत की पहली वातानुकूलित रेल एंबुलेंस सेवा कहां शुरू हुई है?
जवाब- मुंबई में

प्रश्न-10. "इंकलाब जिंदाबाद" का नारा किसने दिया था?
उत्तर- हसरत मोहानी ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया था।

इसे भी पढ़ें-
बिहार B.Ed एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ये रही पूरी डिटेल
क्या रेलगाड़ी के हर डिब्बे की लाइट, फैन, पानी, AC आदि का कंट्रोल इंजन ड्राइवर के पास होता है? यहां जानें सच्चाई

Latest Education News