A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. DRDO में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, सेलेक्ट होने पर जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

DRDO में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, सेलेक्ट होने पर जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

डीआरडीओ में विज्ञान और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप हेतु आवेदन विंडो आज, 14 जुलाई को बंद हो जाएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप डीआरडीओ में इंटर्नशिप करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अंतर्गत नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (NSTL) अपने छह महीने के पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 14 जुलाई को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर ऐसा कर दें। अब सवाल आता है कि इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड कितना मिलेगा। तो आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

जानकारी दे दें कि ये इंटर्नशिप रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद में होंगी, जो भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मिसाइल प्रणालियों में उन्नत प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान और विकास में लगी एक प्रमुख प्रयोगशाला है।

कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को हर माह 5,000 रुपये स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे। 

आवेदन करने की योग्यता?

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं। 

  • उम्मीदवारों को एआईसीटीई/यूजीसी-मान्यता प्राप्त संस्थानों में पूर्णकालिक स्नातक या स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में नामांकित होना चाहिए। बी.ई./बी.टेक आवेदक अपने अंतिम वर्ष में होने चाहिए और उनका न्यूनतम सीजीपीए 7.5 होना चाहिए। 
  • एम.एससी. आवेदक (भौतिकी या रसायन विज्ञान) को अपने दूसरे ना चाहिए और पहले वर्ष में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने चाहिए।
  • आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 25 वर्ष (20 जुलाई, 2025 तक) होनी चाहिए।

एक अगस्त से शुरू होगी इंटर्नशिप

योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार/इंटरेक्शन और योग्यता डिग्री में प्राप्त अंकों (पूरे सेमेस्टर/वर्षों का औसत) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। डीआरडीओ 22 जुलाई को शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बारे में सूचित करेगा और साक्षात्कार 26 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। इंटर्नशिप कार्यक्रम 1 अगस्त से शुरू होगा।

Latest Education News