नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट - natboard.edu.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 5362 उम्मीदवारों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
GPAT 2026 का रिजल्ट कैसे करें चेक?
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर GPAT 2026 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के परिणाम एक पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने नतीजे को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।
GPAT 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक
बता दें कि GPAT परीक्षा 7 मार्च 2026 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। बता दें कि GPAT 2026 की प्रोविज़नल आंसर-की को 12 मार्च 2026 को जारी किया गया था। आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था। GPAT 2026 की चैलेंज विंडो 16 मार्च 2026 तक खुली थी।
NBEMS GPAT क्वालिफ़ाइंग क्राइटेरिया/कट-ऑफ
General/EWS के लिए न्यूनतम क्वालिफ़ाइंग स्कोर/परसेंटाइल 50th परसेंटाइल है; OBC/SC/ST के लिए 45th परसेंटाइल; और PwBD के लिए 45th परसेंटाइल है। NBEMS GPAT परिणाम 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदावर आधिकारिक वेबसाइट - natboard.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।
इस परीक्षा को पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु कम से कम GPAT कट-ऑफ अंक 2026 प्राप्त करना आवश्यक होता है। GPAT के माध्यम से, योग्य उम्मीदवारों को 800 से अधिक संस्थानों में मास्टर ऑफ फार्मेसी (MPharm) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
Latest Education News