A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 700 से ज्यादा वैकेंसी; इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 700 से ज्यादा वैकेंसी; इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। गोवा में पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत अन्य पदों पर भर्ती निकली है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। गोवा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, प्लाटून कमांडर समेत कई पदों (ग्रुप सी) पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 700 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर gssc.goa.gov.in एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 722 पदों को भरा जाएगा।

  • रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर- 13 
  • प्लाटून कमांडर (मेल)- 4 
  • राउंड फॉरेस्टर - 23 
  • पुलिस कॉन्स्टेबल (मेल/ फीमेल)- 360
  • पुलिस कॉन्स्टेबल (आर्म्ड पुलिस)- 119
  • पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर (ग्रेड III)- 111
  • कॉन्स्टेबल (Greaser)- 1 
  • कॉन्स्टेबल (Electrician)- 1 
  • फॉरेस्ट गार्ड - 9
  • असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (मेल)- 4 
  • वार्डन (मेल)- 60 
  • मैट्रन (फीमेल)- 10
  • Lascar (मेल)- 5
  • Escort (फीमेल)- 2

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद वे एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 Toppers: टॉपर्स ने बताई अपनी स्टैटेजी, जानें कैसे की पढ़ाई और क्या-क्या किया

Latest Education News