A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Haryana CET परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें किस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

Haryana CET परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें किस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

हरियाणा सीईटी परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर-की को चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

हरियाणा सीईटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। हरियाणा सीईटी परीक्षा की आंसर-की को हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी HSSC की तरफ से जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं। साथ ही आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवार इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं।

क्या है ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट?

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वह केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2025 है।

कैसे करें ऑब्जेक्शन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले से पंजीकृत उपयोगकर्ता आईडी/पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद लिंक पर जाएं - आपत्तियां -> आवश्यक शुल्क का भुगतान करें -> आपत्ति दर्ज करें।
  • ऐसा करने के बाद, पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ऑब्जेक्शन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आपत्ति के लिए शुल्क?

आपत्तियां दर्ज करने के लिए, अभ्यर्थियों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 250 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आपत्तियां, सेट, चयनित सेट की प्रश्न संख्या और उत्तर के स्रोत सहित, जिसके आधार पर आपत्ति दर्ज की गई है, स्पष्ट रूप से बताएं। अन्यथा, आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया जाएगा और इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा तथा तदनुसार ही प्रश्नपत्र का मूल्यांकन किया जाएगा। 

बता दें कि हरियाणा CET 2025 परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहली सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई थी। नवीनतम जानकारी से अपडेट रहने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Latest Education News