A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Haryana CET 2025: ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन आज से, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे अप्लाई

Haryana CET 2025: ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन आज से, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे अप्लाई

हरियाणा CET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। आइए इस खबर के जरिए पात्रता समेत अन्य जरूरी विवरण जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 28 मई 2025 को HSSC हरियाणा CET भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। एक बार शुरू होने के बाद जो उम्मीदवार ग्रुप सी पदों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर कर सकेंगे। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 जून तक अप्लाई कर सकेंगे, जोकि लास्ट डेट है। वहीं, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 है। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते है।  

कैसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इस प्रक्रिया के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को पूरी भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

पात्रता मानदंड

नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी में उपस्थित होने की पात्रता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2/समकक्ष या अतिरिक्त योग्यता के साथ मैट्रिक है।
  • उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

एग्जाम पैटर्न 

  • परीक्षा में कुल प्रश्न(MCQ) 100 होंगे।
  • परीक्षा में प्रश्न कुल 100 अंकों होंगे। 
  • परीक्षा के लिए कुल अवधि 1 घंटा 45 मिनट
  • प्रश्न पत्र द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होगा और ऑफ़लाइन (ओएमआर आधारित) लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उम्मीवारों को नवीनतम जानकारी से अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Latest Education News