बिहार में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र उन्हें सौंपा। वहीं, बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम भी साफ हो गया है। बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी के नाम पर नए सीएम की मोहर लग गई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। ऐसे में आप सभी के मन में उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बार में भी प्रश्न उमड़ रहे होंगे। तो क्या आप जानते हैं कि सम्राट चौधरी कितने पढ़े लिखे हैं? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से इस विवरण से अवगत होते हैं।
कितने पढ़े लिखे हैं सम्राट चौधरी?
सम्राट चौधरी की एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो बता दें कि इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार, उन्होंने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से प्री फाउंडेशन कोर्स (PFC) किया है। उनके पास डॉक्टरेट (Doctor of Litt.) की मानक उपाधि है।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट ने क्या कहा?
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट ने कहा कि दायित्व सौंपने के लिए पार्टी का बहुत-बहुत आभार। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!
Latest Education News