A
Hindi News एजुकेशन यूपी होमगार्ड भर्ती में पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कितने KM की लगानी होगी दौड़? जानें कितना मिलेगा समय

यूपी होमगार्ड भर्ती में पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कितने KM की लगानी होगी दौड़? जानें कितना मिलेगा समय

यूपी होमगार्ड भर्ती में पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कितने KM की लगानी होगी दौड़? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

अगर आप यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश में होमगारड पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 है। अब सवाल आता है कि यूपी होमगार्ड भर्ती में पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कितने KM की लगानी होगी दौड़? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं है, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। 

पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कितने KM की लगानी होगी दौड़?

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी होनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ को 16 मिनट में पूरी करना होगी। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें और फिर से उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की मिनिमम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 10वीं पास है। सरल भाषा में कहें तो आवेदन करने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना आवश्यक है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें-  

ये हैं देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज, एक में भी मिल गया एडमिशन तो बन जाएगी लाइफ

 

Latest Education News