A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट यूजी में कितने अंक लाने पर MBBS के लिए मिल सकता है सरकारी कॉलेज? जान लें

नीट यूजी में कितने अंक लाने पर MBBS के लिए मिल सकता है सरकारी कॉलेज? जान लें

नीट की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि नीट यूजी में कितने अंक आने पर MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप इस साल आयोजित होने वाली नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं या अगले वर्ष के लिए तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। नीट यूजी में शामिल होने वाले अधिकतर स्टूडेंट्स का सपना एक MBBS डॉक्टर बनने का ही होता है। स्टूडेंट्स टॉप कॉलेजेस में MBBS कोर्स में दाखिला के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और नीट को क्रैक करते हैं। लेकिन ये सफलता हर किसी को हासिल नहीं होती, चुनिंदा ही इसमें सफल हो पाते हैं। ऐसे में नीट की तैयारी कर रहे लगभग सभी स्टूडेंट्स के मन में ये सवाल होगी ही कि नीट यूजी में कितने अंक लाने पर MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है। तो आइए आज इस खबर के जरिए हम इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

नीट यूजी में कितने अंक लाने पर MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है। तो बता दें कि कम से कम 650 के आसपास मार्क्स आने पर जनरल कैटेगरी के छात्रों को MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है। वहीं, OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को मिनिमम 610 के आसपास अंक लाने पर MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है। 

देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली: रैंक 1
  • पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़: रैंक 2
  • क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर: रैंक 3
  • जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी: रैंक 4
  • संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ: रैंक 5
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी: रैंक 6
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर: रैंक 7
  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ: रैंक 8
  • अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर: रैंक 9
  • कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल: रैंक 10

उक्त बताई गई संस्थानों की रैंकिंग NIRF 2025 के अनुसार हैं।

ये भी पढें- अगर आधिकारिक वेबसाइट हो जाए क्रैश तो कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम? जान लें

Latest Education News