हर साल की तरह इस वर्ष भी नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। अब इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने परिणाम के इंतजार में हैं। अगर आप इस वर्ष की नीट परीक्षा में शामिल हुए हैं या अगले वर्ष की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आने वाली है। इस परीक्षा में शामिल हुए या होने वाले उम्मीदवारों की पहली पसंद एक MBBS डॉक्टर बनने की होती है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीट यूजी में कितने अंक लाने पर ओबीसी कैटेगरी को MBBS के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। आइए इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के जवाब से अवगत होते हैं।
कितने अंक लाने पर मिल सकता है ओबीसी कैटेगरी को MBBS के लिए सरकारी कॉलेज?
सबसे पहले आपको बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के जरिए 766 मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। अब अपने प्रश्न पर वापस आते हैं कि नीट यूजी में कितने अंक लाने पर ओबीसी कैटेगरी को MBBS के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता है? तो बता दें कि OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को कम से कम 610 के आसपास अंक लाने पर MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है। वहीं, जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 650 के आसपास अंक लाने पर MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है।
सबसे ज्यादा MBBS सीट किस राज्य में हैं?
इस परीक्षा के माध्यम से 766 मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन (UG कोर्सेज में) मिलता है। इनमें 423 सरकारी कॉलेज और 343 प्राइवेट कॉलेज हैं। इन सभी कॉलेजों में MBBS की कुल मिलाकर 1 लाख से ज्यादा सीटें हैं। NMC के मुताबिक सबसे अधिक एमबीबीएस सीटें कर्नाटक राज्य में हैं। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है, जहां सबसे अधिक एमबीबीएस सीटें(12415) हैं।
Latest Education News