A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CGL टियर 2 परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कितने अंक काटे जाएंगे? जान लें पूरी मार्किंग स्कीम

SSC CGL टियर 2 परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कितने अंक काटे जाएंगे? जान लें पूरी मार्किंग स्कीम

SSC CGL टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी को किया जाना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस परीक्षा में किसी प्रश्न का गलत आंसर देने पर कितने नंबर की निगेटिव मार्किंग होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आपने भी एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके काम आ सकती है। इस परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद एक नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा दिवस से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने पर या उसका लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। लेकिन क्या आप इसकी मार्किंग स्कीम को जानते हैं कि नहीं, अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं। चलिए अवगत होते हैं। 

क्या है मार्किंग स्कीम? 

सबसे पहले बता दें कि एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा में दो पेपर होंगे। अब रही बात नेगेटिव मार्किंग की और अंकन योजना की, उसे आप सभी नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं। 

पेपर- 1

  • पेपर 1 का आयोजन दो सेशन में होगी। पेपर तीन सेक्शन (सेक्शन 1, सेक्शन 2, सेक्शन 3) में विभाजित होगा।  
  • सेक्शन 1(सेशन 1) में कुल प्रश्न 60 होंगे, जो कुल 180 अंकों के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। 
  • सेक्शन 2 (सेशन 1)में 70 प्रश्न होंगे, जो कुल 210 अंकों के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
  • सेक्शन 3 (सेशन 1)में 20 प्रश्न होंगे, जो कुल 60 अंक के होंगे। 
  • सेक्शन 4 (सेशन 2) डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट

पेपर 2

  • पेपर 2 स्टेटिस्टिक्स का होगा। 
  • इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे।
  • पेपर कुल 200 अंकों का होगा। 
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। 

नेगेटिव मार्किंग  

इस सवाल का जवाब है हां, होगी। आधिकारिक नोटिफिकेश से मिली जानकारी के अनुसार, पेपर-I के सेक्शन-I, सेक्शन-II और सेक्शन-III में हर गलत जवाब के लिए 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी और पेपर-II में हर गलत जवाब के लिए 0.50 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी।

ये भी पढ़ें- 

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है? जान लें; अधिकतर को नहीं होगा पता
UPSC NDA & NA एग्जाम I की परीक्षा तारीख घोषित, किस दिन होगा एग्जाम? जान लें यहां

Latest Education News