JEE Main 2025 paper 2 answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर,-की को चेक कर सकते हैं।
आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। जो उम्मीदवार इस आंसर-की से सेटिसफाई नहीं हैं वे सभी इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं।
कितनी देना होगा शुल्क?
आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति आपत्ति देकर प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 16 फरवरी को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। एजेंसी ने उम्मीदवारों से फीडबैक भी मांगा है।
आंसर-की को कैसे करें चेक?
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपनी आंसर-की को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार इसे चेक करें और आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की परीक्षा को 30 जनवरी को आयोजित किया गया था।
ये भी पढ़ें- UP B.Ed JEE 2025 के लिए आवेदन करने की क्या है योग्यता? जानें यहां कंप्लीट डिटेल
Latest Education News