A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET PG आंसर-की को चैलेंज करने के लिए कितना देना होगा शुल्क? जान लें कैसे कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

CUET PG आंसर-की को चैलेंज करने के लिए कितना देना होगा शुल्क? जान लें कैसे कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

CUET PG आंसर-की जारी हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु उम्मीदवारों को कितनी फीस का भुगतान करना होगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CUET PG आंसर-की को जारी किया जा चुका है। ऐसे में CUET PG आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। क्या आप जानते हैं कि आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए कितना शुल्क देना होगा। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए आइए इससे अवगत होते हैं। 

कितना देना होगा शुल्क? 

जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं और इसके खिलाफ आपत्ति उठाना चाहते हैं उन सभी को इसके लिए एक निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस का भुगतान करना होगा। पेमेंट सिर्फ़ ऑनलाइन तरीकों से ही किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI शामिल हैं। CUET PG 2026 के फाइनल नतीजे सिर्फ संशोधित आंसर-की के आधार पर ही जारी किए जाएंगे।

जो उम्मीदवार चुनौती देना चाहते हैं, वे ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इसकी जांच विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी। यदि किसी आंसर-की को दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर-की को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट में सही तरीके से लागू किया जाएगा।

कैसे करें ऑब्जेक्शन 

  • सबसे पहले CUET PG पोर्टल पर exam.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  • इसके बाद अपना डैशबोर्ड एक्सेस करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
  • इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें। इसे अपने रिकॉर्ड किए गए जवाबों और क्वेश्चन पेपर से ध्यान से मिलाएं।
  • इसके बाद उन सवालों को पहचानें जिन्हें आप चैलेंज करना चाहते हैं और पोर्टल पर दिए गए सही ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद अपने ऑब्जेक्शन को सपोर्ट करने के लिए वैलिड एकेडमिक प्रूफ या एक्सप्लेनेशन दें। यह एक्सपर्ट रिव्यू के लिए जरूरी है।
  • इसके बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI जैसे ऑनलाइन तरीकों से हर सवाल के लिए 200 रुपये पे करें। फीस नॉन-रिफंडेबल है।
  • अब अपने ऑब्जेक्शन सबमिट करें और भविष्य के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल 14 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट PG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की बंद कर देगी। 

Latest Education News