नौकरी चाहे कोई भी हो लेकिन सैलरी को लेकर हर उम्मीदवार के मन में सवाल होता ही है कि सिलेक्ट होने पर कितना वेतना मिलेगा। ऐसे में आप सभी के मन में इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती को लेकर भी यह प्रश्न होगा ही, तो चलिए इस खबर के माध्यम से आपके इस सवाल का जवाब जानते हैं। सबसे पहले बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक जीडी/डीबी भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया बीते कल यानी 3 मार्च को समाप्त हो गई। बता दें कि पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 25 फरवरी थी, जिसे बाद 3 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ाया गया था। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए अप्लाई किया है तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
नाविक (जनरल ड्यूटी) के पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 21700 रुपये (बेसिक पे) प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को भी पे लेवल 3 के तहत 21700 रुपये (बेसिक पे) प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
उक्त दोनों पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी के अलावा और कई अलाउंसेज भी मिलेंगे।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती(GD/DB) अभियान के जरिए कुल 300 पदों को भरा जाएगा। इसमें 260 पद नाविक जीडी के लिए हैं। वहीं, 40 पद नाविक डीबी के लिए हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, पीएफटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से होगा। कैंडिडेट्स को अधिक जानकारी के लिए कम से कम एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- ICAI CA January 2025 Results: आज आ सकता है सीए इंटर और फाउंडेशन परिणाम, कैसे और कहां कर सकेंगे चेक? जानें
Latest Education News