A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. PNB LBO भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन? जान लें यहां पूरा प्रोसेस

PNB LBO भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन? जान लें यहां पूरा प्रोसेस

पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती (PNB LBO भर्ती) निकली है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 1 दिसंबर 2025 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर दें। लेकिन क्या इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस से अवगत हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस सवाल के जवाब को जानेंगे।

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

लोकल बैंक ऑफिसर की पोस्ट के लिए सिलेक्शन प्रोसेस चार फेज में होगा, यानी: I. ऑनलाइन रिटन टेस्ट II. स्क्रीनिंग III. लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और उसके बाद IV. पर्सनल इंटरव्यू।

कैसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लकि करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

क्या है आवेदन करने की पात्रता?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • आवेदन करने की उम्मीदवारों की मिनिमम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हम कह सकते हैं कि आवेदनकर्ता की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है।  वही, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 59 रुपये है। नवीनतम अपेडट के लिए उम्मीदवारों  को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें-  

जेईई मेन 2026 सेशन 1 के आवेदन में करेक्शन हेतु खुल गई विंडो, जानें किन फील्ड्स में नहीं कर सकते सुधार

 

Latest Education News