A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जूनियर इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; जान लें कितनी है वैकेंसी

जूनियर इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; जान लें कितनी है वैकेंसी

हिमाचल प्रदेश में 100 से अधिक जॉब ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए कब से आवेदन शुरू होंगे? आइए इस खबर के जरिए ऐसे सभी जरूरी सवालों के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हिमाचल प्रदेश में जूनियर इंजीनियर सिविल (जॉब ट्रेनी) के पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर इसके लिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। आइए इस खबर के माध्यम से इस भर्ती से संबंधित जरूरी विवरण को जानते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 2 मई 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को HPRCA के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा, क्योंकि कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'अप्लाई लॉगिन' टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर सिविल (जॉब ट्रेनी) रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें। 
  • पंजीकरण पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 149 पदों को भरा जाएगा। 

एलिजिबिलिटी

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए पात्र होने हेतु, उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (B.E./B.Tech) होनी चाहिए।
  • आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2026 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- MBOSE SSLC Result 2026: मेघालय बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक; 86.84% स्टूडेंट्स पास

Latest Education News