A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत कई पदों निकाली भर्ती, आवेदन करने से पहले पढ़ लें जरूरी विवरण

IBPS ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत कई पदों निकाली भर्ती, आवेदन करने से पहले पढ़ लें जरूरी विवरण

IBPS ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। एसओ पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी IBPS ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के अलावा IBPS ने हिंदी ऑफिसर(रेगुलर बेसिस), डिवीजन हेड (कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस) पदों पर भर्ती भी निकाली है।  

रिक्ति विवरण 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती अभियान के जरि निम्नवत पदों को भरा जाएगा। 

  • आईटी अधिकारी (स्केल I)
  • कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल I)
  • राजभाषा अधिकारी (स्केल I)
  • विधि अधिकारी (स्केल I)
  • मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (स्केल I)
  • विपणन अधिकारी (स्केल I)

जरूरी तारीखें (टेंटेटिव)

  • उम्मीदवारों द्वारा आवेदन में संपादन/संशोधन सहित ऑनलाइन पंजीकरण- 01.07.2025 से 21.07.2025
  • आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन)- 01.07.2025 से 21.07.2025
  • ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना – प्रारंभिक अगस्त, 2025
  • ऑनलाइन परीक्षा – प्रारंभिक अगस्त, 2025
  • ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम – प्रारंभिक सितंबर, 2025
  • ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना – मुख्य सितंबर/अक्टूबर, 2025
  • ऑनलाइन परीक्षा – मुख्य नवंबर, 2025
  • परिणाम की घोषणा – मुख्य परीक्षा नवंबर, 2025
  • साक्षात्कार का आयोजन दिसंबर, 2025/जनवरी, 2026
  • अनंतिम आवंटन - जनवरी/फरवरी, 2026

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार  पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें- IBPS PO 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 5000 से ज्यादा वैकेंसी; पढ़ें इससे जुड़ी हर एक डिटेल

Latest Education News