A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज आ सकता है ICAI CA फाइनल एग्जामिनेशन जनवरी 2026 का रिजल्ट, कैसे और कहां कर सकेंगे चेक? जानें

आज आ सकता है ICAI CA फाइनल एग्जामिनेशन जनवरी 2026 का रिजल्ट, कैसे और कहां कर सकेंगे चेक? जानें

ICAI CA फाइनल एग्जामिनेशन जनवरी 2026 का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। परिणाम के शाम तक घोषित होने की संभावना है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

ICAI CA फाइनल एग्जामिनेशन जनवरी 2026 में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाइनल कोर्स जनवरी 2026 सेशन का परिणाम आज यानी एक मार्च को घोषित किए जा सकते हैं। हाल में ही इस संबंध एक आधिकारिक नोटिस जारी icai.org किया गया था। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस में लिखा है, "जनवरी 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल एग्जाम का रिजल्ट 1 मार्च 2026 की शाम तक घोषित होने की संभावना है और इसे कैंडिडेट वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। ध्यान दें कि ऊपर बताई गई वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए, कैंडिडेट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालना होगा।"

कैसे कर सकेंगे चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज खुल जाएगा। 
  • अब वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

नोटिस को चेक करने के लिए सीधा लिंक

शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप 1 के लिए फाइनल कोर्स एग्जाम 5, 7 और 9 जनवरी, 2025 को और ग्रुप 2 के लिए 11, 13 और 16 जनवरी, 2026 को हुआ था। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News