ICAI CA January 2025 Results: आईसीएआई सीए जनवरी 2025 की परीक्षा( इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा) में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से जनवरी 2025 में आयोजित CA इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम आज यानी 4 मार्च 2025 को घोषित किया जा सकता है। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
कैसे कर सकेंगे चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार डिटेल्स को सबमिट कर दें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने उनका परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें।
- आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड कर उसकी एक प्रति ले लें।
बता दें कि आईसीएआई ने जनवरी 2025 सत्र के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा 12, 14, 16 और 18 जनवरी को आयोजित की थी। सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी तक आयोजित की गईं, जिसमें ग्रुप 1 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित की गई थीं।
आधिकारिक नोटिस
हाल में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में लिखा है, "जनवरी 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 4 मार्च 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि उपर्युक्त वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवार को अपना रोल नंबर के साथ अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।"
Latest Education News