A
Hindi News एजुकेशन ICAI CA September Result 2025: आज जारी हो सकता है सीए सितंबर परीक्षा का रिजल्ट, जान लें टाइमिंग

ICAI CA September Result 2025: आज जारी हो सकता है सीए सितंबर परीक्षा का रिजल्ट, जान लें टाइमिंग

आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा (फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा) के परिणाम को आज जारी किया जा सकता है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि परिणाम किस समय घोषित हो सकता है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

ICAI CA September Result 2025: आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा (फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा) में शामिल हुए उम्मीदवार बडी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की तरफ से आईसीएआई सीए सितंबर परीक्षा 2025(फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा) के परिणाम आज यानी 3 नवंबर 2025 को जारी किए जा सकते हैं। आईसीएआई ने इस संबंध में हाल में ही एक नोटिस जारी कर जानकारी दी थी। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को परिणाम चेक करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। 

ICAI CA September Result 2025: किस समय घोषित होंगे परिणाम?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, अंतिम और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम दोपहर 2 बजे के आसपास घोषित किए जाएंगे। वहीं, फाउंडेशन कोर्स का परिणाम 3 नवंबर को शाम 5 बजे के आसपास घोषित किया जाएगा। 

  • फाइनल और इंटरमीडिएट: लगभग दोपहर 2 बजे
  • फाउंडेशन: लगभग शाम 5 बजे

ICAI CA September Result 2025: कैसे कर सकेंगे चेक 

घोषित होने पर कैंडिडेटस निम्नवत चरणों को फॉलो कर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदावरों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि आईसीएआई ने ग्रुप 1 और 2 के लिए अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षाएं क्रमशः 3, 6, 8 सितंबर 2025 और 10, 12,14 सितंबर 2025 को आयोजित की थीं। इसी प्रकार, ग्रुप 1 और 2 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को और 11, 13, 15 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थीं।

Latest Education News