A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कल जारी हो सकते हैं ICMAI इंटर, फाइनल परिणाम; जानें कैसे करें चेक

कल जारी हो सकते हैं ICMAI इंटर, फाइनल परिणाम; जानें कैसे करें चेक

ICMAI Inter, Final Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) दिसंबर 2023 सेशन CMA इंटर और फाइनल परिणाम कल यानी 21 फरवरी 2024 को घोषित कर सकता है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

ICMAI Inter, Final Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) दिसंबर 2023 सेशन CMA इंटर और फाइनल परिणाम कल यानी 21 फरवरी 2024 को घोषित कर सकता है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार CMA परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- icmai.in पर जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट कनेक्ट पोर्टल पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद परीक्षा टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद, स्क्रीन के बाईं ओर परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद परिणाम देखने के लिए पंजीकरण संख्या दर्ज करें और लॉगिन करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए सीएमए परिणाम 2023 को डाउनलोड करें और सहेजें

सीएमए परिणाम दिसंबर 2023 में उल्लिखित विवरण

सीएमए इंटर और फाइनल दिसंबर 2023 के लिए सीएमए परिणाम स्कोरकार्ड में निम्नलिखित शामिल होंगे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • पाठ्यक्रम
  • परीक्षा की स्थिति
  • ग्रुप 3 और ग्रुप 4 के पेपरवाइज अंक
  • दोनों समूहों के कुल अंक

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम में पूछे गए इन दस सवालों के जानें सही जवाब 
आखिर कितने पढ़े लिखे हैं चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार?
 

Latest Education News