A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IB में नौकरी की है चाह तो न चूकें मौका, इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी अवसर

IB में नौकरी की है चाह तो न चूकें मौका, इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी अवसर

IB में निकली असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को आज बंद कर दिया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB में निकली असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द जमा कर दें। जानकारी दे दें इस भर्ती अभियान के जरिए 3 हजार से अधिर पदों को भरा जाएगा। 

अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं। 

  • आईबी एसीआईओ ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 10 अगस्त 2025 तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • हालांकि, आयु में छूट लागू है: अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 वर्ष, और विभागीय उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों और अन्य के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार अतिरिक्त छूट। बुनियादी कंप्यूटर संचालन में दक्षता वांछनीय है, हालांकि अनिवार्य नहीं है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 3,717 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 650 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों (सभी श्रेणियों) और दिव्यांगजन आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है। 
  • नोट: एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए आगे बढ़ने से पहले पात्रता सुनिश्चित कर लें।

Latest Education News