A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IGNOU Admission 2025: फिर आगे बढ़ी जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, अब ये है आखिरी तारीख

IGNOU Admission 2025: फिर आगे बढ़ी जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, अब ये है आखिरी तारीख

इग्नू जुलाई 2025 सत्र के लिए पंजीकरण और पुन: पंजीकरण हेतु आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित विवरण पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपने जुलाई 2025 सत्र के लिए पंजीकरण और पुन: पंजीकरण की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है, जिससे छात्रों को ओपन और डिस्टेंस (ODL) कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने हेतु अधिक समय मिल गया है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

IGNOU Admission 2025: कब तक कर सकते हैं आवेदन 

उम्मीदवार अब आधिकारिक इग्नू पोर्टल के माध्यम से 31 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इग्नू ने शुरू में जुलाई 2025 में नए ओडीएल प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की थी, फिर इसे 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था और अब अपनी नवीनतम अधिसूचना में विश्वविद्यालय ने पुष्टि की है कि नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण दोनों के लिए नई समय सीमा 31 अगस्त 2025 है। 

IGNOU Admission 2025: कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

विशेष रूप से, उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने स्कैन किए हुए दस्तावेज जैसे पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर की छवि और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। स्कैन किए गए दस्तावेज़ नीचे दिए गए विशिष्ट प्रारूप में होने चाहिए।

  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर का अधिकतम आकार 100 KB (JPG) होना चाहिए।
  • हस्ताक्षर की छवि का आकार 100 KB (JPG) होना चाहिए।
  • संबंधित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियाँ JPG या PDF प्रारूप में अधिकतम 200 KB आकार में अपलोड की जानी चाहिए।

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पैनी निगाह आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें

Latest Education News