IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अपने सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की समय सीमा को फिर से बढ़ा दिया है, साथ ही सभी कार्यक्रमों के लिए पुनः पंजीकरण 15 मार्च तक बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी।
कैसे करें अप्लाई
नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadm.samarth.edu.in पर जाएं।
चरण 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर 'नया पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद आवश्यक जानकारी प्रदान करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
चरण 4: पंजीकरण के बाद, अपने निर्दिष्ट उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
चरण 5: अब उम्मदीवार अपने फॉर्म को पूरा भरें, और फिर 'सबमिट' पर क्लिक करें।
चरण 6: फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
चरण 7: आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंट आउट ले लें।
इग्नू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक पोस्ट में कहा, "ODL और ऑनलाइन मोड (सर्टिफिकेट प्रोग्राम को छोड़कर) के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीदवारों के पास अब जनवरी 2025 के सत्र के लिए आवेदन करने के लिए 15 मार्च तक का समय है।"
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- स्कैन किया हुआ पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ (100 KB से कम)
- स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (100 KB से कम)
- सहायक दस्तावेज (जैसे जन्म तिथि का प्रमाण, मार्कशीट, डिग्री प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, UGC NET-JRF प्रमाण पत्र/UGC NET स्कोरकार्ड, आदि) (500 KB से कम)
ये भी पढ़ें- Delhi Sarvodaya Vidyalaya Admission 2025: सर्वोदय विद्यालयों में इन कक्षाओं के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू, पढ़ें सभी जरूरी डिटेल
Latest Education News