A
Hindi News एजुकेशन IIT JAM 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, इच्छुक फौरन कर दें अप्लाई

IIT JAM 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, इच्छुक फौरन कर दें अप्लाई

IIT JAM 2026 के लिए आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। इसके लिए चले रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को आज यानी 20 अक्टूबर 2025 को बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

IIT JAM 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। इसके लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे की तरफ से बंद कर दिया जाएगा। वेबसाइट पर दी गई सूचना के अनुसार पंजीकरण की विंडो रात्रि 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर अप्लाई कर दें। 

जिन उम्मीदवारों ने श्रेणी, लिंग, परीक्षा शहर या जन्मतिथि गलत दर्ज की है, उन्हें ₹300 के अतिरिक्त शुल्क के साथ बदलाव की अनुमति होगी। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर JAM 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहा, उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण पूरा होने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

IIT JAM 2026: आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क 

महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को एक परीक्षा पत्र के लिए ₹1000/- और दो परीक्षा पत्रों के लिए ₹1350/- का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक परीक्षा पत्र के लिए ₹2000/- और दो परीक्षा पत्रों के लिए ₹2700/- का आवेदन शुल्क देना होगा।

कब होना है एग्जाम?

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी जैम परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News