इंडियन आर्मी ने अग्निवीर सीईई 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। अग्निवीर सीईई 2025 के रिजल्ट को भारतीय सेना ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। नतीजे कई श्रेणियों के लिए रोल नंबर के अनुसार घोषित किया गया है। अब सवाल आता है कि अग्निवीर सीईई 2025 के नतीजे के बाद क्या होगा या यूं कहें कि इसके बाद का प्रोसेस क्या है? तो आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।
आगे का प्रोसेस?
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है अब वे सभी कैंडिडेट्स दूसरे चरण में शामिल होंगे। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, जिसे रैली और स्क्रीनिंग के नाम से जाना जाता है। यह चरण उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस का आकलन करने और उनकी योग्यता की पुष्टि करने के लिए कई फेजों से गुजरता है।
इसकी शुरुआत शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) से होती है, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स और पुल-अप्स शामिल होते हैं। इसके बाद शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) होता है, जिसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और छाती के माप को आवश्यक मानकों के अनुसार मापा जाता है।
कैसे करें अपने परिणाम को चेक
नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान चरणों को भी फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम एक पीडीएफ फॉर्म में खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
13 भाषाओं में हुआ था एग्जाम?
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा को 13 भाषाओं में आयोजित किया गया था, जिसमें- अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया शामिल थीं।। इस भर्ती परीक्षा को 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया था।
Latest Education News