IOCL में निकली अपरेंटिस भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी और कौन कर सकता है अप्लाई; डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
IOCL में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

IOCL Apprentice recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने हरियाणा में पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 600 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 फरवरी, 2026 (शाम 5 बजे) है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग ट्रेड और डिसिप्लिन में कुल 637 अप्रेंटिस पदों भरा जाएगा। इनमें से कुछ कुछ मुख्य पद इस प्रकार हैं:
- ट्रेड अपरेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट)
- ट्रेड अपरेंटिस (फिटर) - मैकेनिकल
- टेक्नीशियन अपरेंटिस - केमिकल
- टेक्नीशियन अपरेंटिस- मैकेनिकल
- टेक्नीशियन अपरेंटिस- इलेक्ट्रिकल
- टेक्नीशियन अपरेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन
- ट्रेड अपरेंटिस - सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (पानीपत और नई दिल्ली)
- ट्रेड अपरेंटिस- अकाउंटेंट
- ट्रेड अपरेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर और स्किल सर्टिफिकेट होल्डर)
कुल 637 वैकेंसी में से 282 सीटें अनरिजर्व्ड (UR) के लिए, 63 सीटें इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) के लिए, 121 सीटें शेड्यूल कास्ट (SC) के लिए, 171 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) (OBC-NCL) के लिए और 25 सीटें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने की क्या है शैक्षिक योग्यता, इस बिंदु को समझने के लिए उम्मीदवार नीते दिए गए प्वाइंट्स को पढ़ सकते हैं।
- अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) के लिए: B.Sc. फिजिक्स, मैथमेटिक्स और केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ
- फिटर के लिए: मैट्रिक (कक्षा 10) के साथ इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) फिटर ट्रेड में
- टेक्नीशियन अपरेंटिस पदों के लिए: संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में डिप्लोमा
- सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए: बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.), बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.) या बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com)
- अकाउंटेंट के लिए: बी कॉम
- डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए: कक्षा 12 पास (कोड 111 के लिए स्किल सर्टिफिकेट जरूरी है)
बता दें कि अधिकतर पदों के लिए ट्रेनिंग पीरियड 12 महीने का होगा, जबकि सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पदों के लिए ट्रेनिंग पीरियड 15 महीने का होगा।
ये भी पढ़ें-
CTET 2026: इन दो सेंटर्स पर नहीं हुई परीक्षा, जानें क्या रही वजह और अब कब होगा एग्जाम