MS Dhoni... ये नाम हर हिन्दुस्तानी के दिल में राज करता है। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में सफलतम कैप्टन्स में से एक हैं। एमएस धोनी को लोग कैप्टन कूल भी बुलाते हैं। इसमें कोई शक नहीं की धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में होती है। एमएस धोनी ने अपने कैप्टेंसी के दौरान भारत को तीनों फॉर्मेट में चैंपियन बनाया है। इस समय महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं। उनके अचिवमेंट्स तो आपको पता होंगे लेकिन क्या आपको उनकी एजुकेशन के बारे में पता है? हम आज आपको एमएस धोनी की क्वालिफिकेशन बताने जा रहे हैं।
जानें कितने हैं पढ़े-लिखे
कैप्टन कूल का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची शहर में हुआ। माही के पिता का नाम पान सिंह है, वहीं, मां का नाम देवकी देवी है। चूंकि धोनी रांची से है इसलिए उनकी स्कूली शिक्षा शहर के ही डीएवी जवाहर विद्या मंदिर से हुई है। बचपन के धोनी की रुचि खेलों में थी। बता दें कि धोनी स्कूली दिनों में फुटबॉल टीम के अच्छे गोलकीपर थे। धोनी साल 1995 से 98 तक कमांडो क्रिकेट क्लब टीम के विकेटकीपर रहे हैं। माही ने हाईस्कूल के बाद क्रिकेट को गंभीरता से खेलना शुरू किया। भारतीय क्रिकेट में अपनी कैप्टेंसी का लोहा मनवाने वाले एमएस धोनी से 12वीं पास करने के बाद बीकॉम कोर्स कंप्लीट किया। इस दौरान धोनी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए।
सबसे तेज स्टंपिग का खिताब दर्ज
पढ़ाई में धोनी भले ही एवरेज रहे हों पर क्रिकेट में उन्होंने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। धोनी ने क्रिकेट मैदान में अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए हैं। इतना ही नहीं बतौर विकेटकीपर धोनी के नाम सबसे तेज स्टंपिग(0.08 सेकेंड) करने का वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज है। बतौर कप्तान धोनी ने साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप भारत के नाम किया। इसके बाद साल 2011 में ODI वर्ल्ड कप भी जीता। इतना ही नहीं साल 2013 में भारत के नाम चैपिएंस ट्राफी भी दर्ज करवाई। बता दें के माही के जीवन पर बॉलीवुड में मूवी भी बन चुकी है। एमएस धोनी के देश में नहीं विदेशों में प्रंशसक हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स को जिताए कई मैच
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को कई मैच जिताए हैं। उनकी कप्तानी में ही सीएसके की टीम ने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। एसएस धोनी आखिरी ओवर्स में ताबड़तोड़ बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। माही ने अब तक आईपीएल के 239 मैचों में 5039 रन बनाए हैं।
Latest Education News