A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IRB जीडी कांस्टेबल भर्ती, जान लें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

IRB जीडी कांस्टेबल भर्ती, जान लें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

IRB जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसमें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अरुणाचल प्रदेश में IRB GD कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (APSSB) की ओर से IRB GD कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं। 

सैलरी विवरण

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत सैलरी मिलेगी। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को लागू भत्ते भी मिलेंगे।

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

वैकेंसी विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न पदों पर कुल 984 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • कांस्टेबल बैंड (IRBn): 44 पद
  • कांस्टेबल बिगुलर: 2 पद
  • कांस्टेबल (IRBn): 236 पद
  • सिविल पुलिस (महिला): 170 पद
  • सिविल पुलिस (पुरुष): 216 पद
  • फायरमैन: 73 पद
  • स्पेशल टाइगर गार्ड/STPF: 243 पद

कैसे करें आवेदन 

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

कब होगी लिखित परीक्षा?

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) 25 मई, 2026 से शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें- 

ICAI CA फाइनल परीक्षा में बड़ा चेंज, अब साल में 3 बार नहीं 2 बार होगा एग्जाम

Latest Education News