अगर आप फोर्स में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक अप्लाई कर दें। इस भर्ती अभियान के तहत खेल कोटे के माध्यम से कांस्टेबल के 133 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2025 है। यह भर्ती केवल उन मेधावी खिलाड़ियों के लिए है जो विस्तृत अधिसूचना में दिए गए पैरा-4(डी) के अनुसार पदक विजेता/पदक धारक और/या प्रतिभागी हैं।
पात्रता मानदंड
नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।
- जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो मिनिमम एज 18 वर्ष और अधिकतम एज 23 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में उन खिलाड़ियों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शामिल होगी, जिन्होंने अधिसूचना में दी गई प्रतियोगिताओं में भाग लिया है या पदक जीते हैं। जिन उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन पाए जाते हैं, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, यानी दस्तावेज़ीकरण, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा। विवरण समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फिर होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें और शुल्क का भुगतान करें।
- इतना करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
ये भी पढ़ें- GATE 2025 Result: आज आएगा गेट परीक्षा का रिजल्ट? कहां और कैसे कर सकेंगे चेक; जानें
Latest Education News