A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Advanced 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Advanced 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर-की को चेक कर सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2025 की आंसर-की जारी- India TV Hindi
Image Source : PEXELS जेईई एडवांस्ड 2025 की आंसर-की जारी

अगर आपने भी इस वर्ष जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी है तो ये खबर आपके लिए ही है। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की(पेपर 1 और पेपर 2 दोनों को) को जारी कर दिया गया है। प्रोविजनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

JEE Advanced 2025: आंसर-की को कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर JEE Advanced 2025 आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में उत्तर कुंजी खुल जाएगी। 
  • कैंडिडेट्स अब आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

जो लोग अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपेक्षित शुल्क का भुगतान करके और आवश्यक दस्तावेज जमा करके उत्तरों के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 18 मई को जारी किया जाएगा। वहीं, अंतिम परिणाम 2 जून 2025 को प्रकाशित होने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद, पास होने वाले उम्मीदवार आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य जीएफटीआई में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) काउंसलिंग में भाग लेंगे। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद विस्तृत काउंसलिंग शेड्यूल और प्रोसेस शेयर किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखे जाने की सलाह दी जाती है।

Latest Education News