A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IIT कॉलेज में एडमिशन के लिए कटऑफ कितनी होनी चाहिए? जानें

IIT कॉलेज में एडमिशन के लिए कटऑफ कितनी होनी चाहिए? जानें

IIT संस्थान में एडमिशन लेने का सपना है तो छात्रों को तैयार हो जाना चाहिए क्योंकि 23 अप्रैल से जईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे जो 2 मई तक चलेंगे। ऐसे में तैयारी के साथ यह भी पता होना चाहिए कि IT कॉलेज में एडमिशन के लिए कटऑफ कितनी होनी चाहिए?

iit, jee advanced- India TV Hindi
Image Source : META AI प्रतीकात्मक फोटो

जेईई मेन के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं, रिजल्ट में 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल नंबर हासिल किए हैं। जबकि राज्यवार कैटेगरी में राजस्थान सबसे आगे रहा यानी यहां के बच्चे सबसे ज्यादा पास हुए। जेईई मेन के दोनों सेशन में बीई, बीटेक के लिए यानी जेईई (मेन) 2025 पेपर 1 में कुल मिलाकर, 15,39,848 उम्मीदवारों ने जनवरी या अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 14,75,103 उम्मीदवार दोनों सेशन की परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 8,33,536 उम्मीदवारों ऐसे हैं जिन्होंने दोनों सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और उनमें से 7,75,383 दोनों अटेंम्प्ट में उपस्थित हुए।

जेईई मेन का कितना रहा कटऑफ?

अब इन छात्रों को आईआईटी में एडमिशन की दरकार है। ऐसे में बड़ा सवाल सामने आता है कि छात्रों को एडमिशन लेने के लिए कुल कितने कटऑफ की जरूरत होती है। लेकिन इससे पहले बता दें कि इस बार के जेईई मेन के कटऑफ जान लेते हैं। बता दें कि इस बार जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 93.2362181, जनरल पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 0.0079349, ईडब्ल्यूएस के लिए 80.3830119, अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल के लिए 79.43135582, एससी कैटेगरी के लिए 61.1526933 और एसटी के लिए 47.9026465 कटऑफ रहा।

कितना होना चाहिए कटऑफ?

पिछले साल, जेईई एडवांस्ड जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम कटऑफ 109 थी। जबकि जनरल ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 98 थी। पिछले साल के लिए जेईई एडवांस्ड कटऑफ इस पेज पर अपडेट किया गया है। उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए संभावित अंकों की भविष्यवाणी करने के लिए कटऑफ रुझानों का पालन कर सकते हैं।

अब आते सवाल के जवाब पर की जेईई एडवांस्ड को क्लियर करने के लिए कितने कटऑफ लाने होंगे? कुछ एक्सपर्ट की राय है कि कम से कम कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) कम से कम 35 प्रतिशत नंबर लाने होंगे। वहीं जनरल-EWS के लिए 31.5 प्रतिशत, OBC-NCL को 31.5 फीसदी, एससी को 17.5 फीसदी और एसटी को 17.5 प्रतिशत स्कोर करने होंगे। PwD वाले उम्मीदवार को भी कम से कम 17.5 फीसदी स्कोर करने होंगे।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, निकाली गई है डीयू समर इंटर्नशिप; यहां जानिए डिटेल
JEE Advanced 2025 मॉक टेस्ट का लिंक हुआ एक्टिव, जानें कहां दे सकते हैं टेस्ट

Latest Education News