1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2025: इस सेंटर पर इन छात्रों के लिए जेईई मेन परीक्षा री-शेड्यूल, जानें कब होगा एग्जाम

JEE Main 2025: इस सेंटर पर इन छात्रों के लिए जेईई मेन परीक्षा री-शेड्यूल, जानें कब होगा एग्जाम

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक एग्जाम सेंटर पर टेक्निकल प्रॉबलम्स के चलते 100 से अधिक उम्ममीदवारों का एग्जाम पुनर्निर्धारित किया है।

बेंगलुरु के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा री-शेड्यूल- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY बेंगलुरु के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा री-शेड्यूल

JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बेंगलुरु के एक परीक्षा केंद्र पर टेक्निकल गड़बड़ियों के कारण 114 उम्मीदवारों की परीक्षा री-शेड्यूल की है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, परीक्षा को 28/29 जनवरी 2025 के लिए री-शेड्यूल किया गया है।

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, "परीक्षा केंद्र - ईटैलेंट, (टीसी कोड-40086), नंबर 3, बेलमार एस्टेट, नागासांद्रा मेन रोड, अमरावती लेआउट, नगरा बावी, नालागद्दरनाहल्ली, पीन्या बेंगलुरु, कर्नाटक में तकनीकी खराबी के अपरिहार्य कारण से, 22 जनवरी 2025 को जेईई (मुख्य) -2025 सत्र- I (शिफ्ट-टीएल) परीक्षा के आयोजन के दौरान, 114 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पुनर्निर्धारित की जाती है और 28/29 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इन उम्मीदवारों को उपर्युक्त तिथियों पर उपस्थित होने वाले अन्य उम्मीदवारों के साथ नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।"

Image Source : official Website @jeemain.nta.nic.inआधिकारिक नोटिस

कैसे करें नोटिस चेक 

नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपज पर संबंधित लिंक पर जाए। 
  • इसके बाद नोटिस स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स नोटिस को चेक करें।

प्रभावित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के पुनर्निर्धारण के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आज यानी 22 जनवरी को देशभर में आयोजन हो रहा है परीक्षा आज दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट दोपहर 12 बजे खत्म हो चुकी है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे शुरू हो चुकी है। जेईई मेन 2025 22 जनवरी की शिफ्ट 2 की परीक्षा शाम 6 बजे समाप्त होगी।

Latest Education News