JEE Main 2025 session 2: अगर आपने भी जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए चल रही आवेदन विंडो को आज बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा जल्द से जल्द कर दें। जानकारी दे दें कि एप्लीकेशन विंडो के बंद होने के बाद उम्मीदवार 27 फरवरी से अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में एक नोटिस भा जारी किया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंडिडेट्स अपने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के आवेदन में क्या सुधार कर सकते हैं और किन फील्ड कर सकते हैं। अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस जानकारी से अवगत होंगे।
किन फील्ड्स में सुधार नहीं कर सकेंगे
जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार नीचे बताए गए फील्ड्स में करेक्शन नहीं कर सकेंगे।
- मोबाइल नंबर
- ई-मेल एड्रेस
- पता(परमानेंट और वर्तमान)
- इमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल
- कैंडिडेट की फोटो
किन फील्ड्स में कर सकेंगे सुधार
नोटिस से मिले विवरण के अनुसार, उम्मीदवार नीचे बताए गए फील्ड्स में करेक्शन कर सकेंगे।
- एजुकेशनल क्वालिफिकेशन डिटेल्स
- स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी
- जन्म तिथि
- जेंडर
- कैटेगरी
- सब कैटेगरी/PWD
- साइन
- पेपर
इनमें से केवल एक को कर सकेंगे एडिट
- कैंडिडेट का नाम और
- पिता का नाम और
- माता का नाम और
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन को सबमिट करें।
- आखिरी में उम्मीदवार आवेदन का एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
ये भी पढ़ें-
बिहार में SI पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करने की योग्यता से लेकर जानें हर एक जरूरी डिटेल
Latest Education News