A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2026 के आवेदन में करना है सुधार? कल खुल जाएगी करेक्शन विंडो; जान लें एडिटेबल फील्ड्स

JEE Main 2026 के आवेदन में करना है सुधार? कल खुल जाएगी करेक्शन विंडो; जान लें एडिटेबल फील्ड्स

कल यानी 1 दिसंबर 2025 से इच्छुक उम्मीदवार अपने जेईई मेन 2025 सेशन 1 के आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार किन फील्ड्स में करेक्शन कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आपने भी जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन किया है और उसमें सुधार करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। कल यानी 1 दिसंबर 2025 से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ जेईई मेन सेशन 1 के आवेदन में सुधार हेतु करेक्शन विंडो को खोल दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके आवेदन में सुधार करना है वे सभी एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोदन कर सकेंगे। बता दें कि जेईई मेन 2025 जनवरी सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 तक चली थी। 

कब तक कर सकते हैं आवेदन में करेक्शन?

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन में 2 दिसंबर 2025 तक ही करेक्शन कर पाएंगे, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अपने आवेदन में करेक्शन कर लें। 

किन फील्ड्स में कर सकते हैं करेक्शन (एडिटेबल फील्ड्स)

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता / माता का नाम
  • कक्षा 10 व 12 की शैक्षणिक जानकारी
  • स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी
  • जन्म तिथि (DOB)
  • लिंग (Gender)
  • श्रेणी (Category)
  • सब कैटेगीर / PwD स्टेटस
  • हस्ताक्षर, (Signature)
  • परीक्षा का चयन (Choice of Paper)
  • परीक्षा शहर का चयन (स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर)
  • मीडियम ऑफ एग्जामिनेशन (पते के आधार पर)

कैसे कर सकेंगे सुधार?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद “Registered Candidate Login” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Application Number व Password दर्ज कर लॉगिन करें।
  • अब ओपन हुए फॉर्म में आवश्यक विवरण चुनकर सुधार करें।
  • सुधार पूरा करने के बाद Submit बटन दबाएं और बदलाव सेव कर लें।
  • आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें-  

CTET February 2026 के लिए चल रहे आवेदन, जान लें अप्लाई करने की आयु सीमा

 

Latest Education News